Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जीनाय ने स्वयं के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को दिया गिफ्ट

जीनाय ने स्वयं के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को दिया गिफ्ट
छिंदवाड़ा
22-Jul-25
रोटेरियन विनीत पाटोदी ने दिव्यांग छात्रावास में प्रदान की वाशिंग मशीन 

छिंदवाड़ा

जन्मदिन पर गिफ्ट लेते तो हम सभी ने देखा और सुना है लेकिन जन्मदि पर गिफ्ट देना शायद पहली बार सुन रहे हैं वो भी दिव्यांग बच्चों को। यह करूणाभरा का कार्य किया है शहर के पाटोदी परिवार ने। हैप्पी प्रोजेक्ट के अंतर्गत रोटरी परिवार के सदस्य विनीत पाटोदी की ओर से उनके पुत्र जिनाय के जन्मदिवस पर बालक दिव्यांग छात्रावास चंदनगांव को बेटे के जन्म दिवस की अवसर पर वाशिंग मशीन प्रदान की गई।उन्होंने कहा की हमारा सौभाग्य है आज रोटरी क्लब के माध्यम से हमारा पाटोदी परिवार इन दिव्यांग बच्चो के लिए उनकी आवश्यकता की वस्तु वाशिंग मशीन देने का सुअवसर मिला है आगे भी आवश्यकता की वस्तु जरूरत पड़ने पर हम प्रदान करेगे। हैप्पी प्रोजेक्ट में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा की रोटरी क्लब हमेशा सेवा भावी कार्य करते रहता है। उसी श्रंखला में आज इस दिव्यांग बच्चो के बीच खुशी बटाने समस्त रोटेरियन परिवार उपस्थित हुआ है।


कार्यक्रम में बीआरसी अजय केकतपुरे ने कहा की रोटेरियन साथियों का धन्यवाद किया। एपीसी गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा की रोटरी क्लब के माध्यम से आज पाटोदी परिवार ने जो सेवा कार्य किया अनुकरणीय है। हैप्पी प्रोजेक्ट में सभी हॉस्टल के दिव्यांग बच्चों और स्टाफ को मिष्ठान सामग्री का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, रोटे विनीत पाटोदी, रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे नंदकिशोर डोडानी, रोटे दीपक बोहरा , रोटे जयस गुप्ता, सचिव निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपल अग्रवाल सहित अन्य रोटेरियन,एवम पाटोदी परिवार से श्रीमती अंगुरीबाई पाटोदी,राजेंद्र पाटोदी,श्रीमती शोभा सतीश पाटोदी, मोनल पाटोदी,  रिद्धिमा पाटोदी सहित शिक्षा विभाग से एपीसी गजेंद्र सिंह ठाकुर,बीआरसी अजय केकतपूरे, सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के  वार्डन बी मोरेश्वर भगत ,बी नायक चौकीदार सहित समस्त छात्रावास का स्टाप उपस्थित था।
Share News On