Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम उजागर करेगी भाजपा की जन विरोधी नीतियां

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम उजागर करेगी भाजपा की जन विरोधी नीतियां
छिंदवाड़ा
22-Jul-25
छिंदवाड़ा

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग आक्रामक ढंग से भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व सरकार की नाकामियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी। सोशल मीडिया की ताकत, कार्यशैली व जिम्मेदारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में सम्पन्न हुई।  कांग्रेस सोशल मीडिया की जिला स्तरीय बैठक में जनता के मुद्दों व जन समस्याओं केर साथ ही भाजपा सरकार की नाकामी व जनविरोधी नीतियों को प्रमुखता से सोशल मीडिया पर प्रचारित व प्रसारित करने के तौर-तरीकों पर वरिष्ठों ने मार्गदर्शन किया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी  गंगाप्रसाद तिवारी, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत त्रिपाठी, सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष धीरज सूर्यवंशी एवं सोशल मीडिया पांढुर्णा जिला अध्यक्ष देवकांत मानगोडे एवं जिले के विधानसभा एवं ब्लाक अध्यक्ष सम्मिलित हुए।



शहर कांग्रेस व उप ब्लॉकों की हुई आवश्यक बैठक

स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ ही मतदाता सूची व पार्टी के द्वारा नियुक्त किए जाने वाले बीएलए द्वारा भरे जाने वाले फार्म पर चर्चा की गई। इस दौरान आगामी दिनों में शहर कांग्रेस के द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। आयोजित बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, शहर कांग्रेस के प्रभारी धर्मेन्द्र सोनू मांगो व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने सम्बोधित किया। बैठक में शहर के पांच उप ब्लॉक के अध्यक्ष, प्रभारी, शहर कांग्रेस के समन्वयक व शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Share News On