Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्वदेशी अपनाओ मुहिम को लेकर दुकान-दुकान जा रहे सांसद

स्वदेशी अपनाओ मुहिम को लेकर दुकान-दुकान जा रहे सांसद
छिंदवाड़ा
24-Sep-25

जीएसटी को लेकर सौंसर और रामाकोना के बाज़ारों में दुकानदारों, व्यापारियों तथा आमजनों से की मुलाकात

छिन्दवाड़ा

स्वदेशी अपनाने से हमारे देश का पैसा हमारे देश में ही रहेगा और हमारे देश में वस्तुएं बनाने वाली  औद्योगिक ईकाइओं का उत्पादन बढ़ेगा। इसके साथ ही देश में रोजगार भी बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरें कम कर देशवासियों को एक अनुपम सौगात दी है। दैनिक जीवन में उपयोगी 99 प्रतिशत वस्तुओं को 5 प्रतिशत की श्रेणी में लाकर 375 से अधिक आवश्यक वस्तुओं को सस्ता करने का कदम मोदी सरकार के नागरिक देवो भवः के मंत्र को साकार करता है। जीएसटी की दरें कम करने का उददेश्य कर प्रणाली को सरल बनाना, वस्तुओं और सेवाओं को सस्ता करना, उपभोग बढ़ाना है। जीएसटी बचत उत्सव मनाने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू बुधवार को सौंसर और रामाकोना के बाज़ार में व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच पहुंचा।

इस दौरान उन्होने यहां व्यापारी वर्ग और आम उपभोक्ता से चर्चा कर उनसे अपील की कि वे इस बार त्योहारों को जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मनाएं। जनसंपर्क के दौरान उनसे कहा कि नई जीएसटी दरों से हर घर को अधिक बचत होगी और व्यापार तथा कारोबार जगत को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होने व्यापारी बंधुओं और उपभोक्ता भाइयों से कहा कि जीएसटी सुधार लागू होने से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग सभी को फायदा होगा। बजट में बचत होगी।

सांसद ने कहा यह सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों को बताया कि इससे देश की जीडीपी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा, लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी। उन्होने बताया कि इसी के साथ एक और अभियान चलाया जा रहा है, आत्मनिर्भर भारत, हम स्वदेशी खरीदे। जिन इंडस्ट्री में भारतीय मजदूरों का पसीना बहा हो वहां निर्मित सामान हम खरीदें, इससे रोजगार बढ़ेगा। नेक्स्ट जेन जीएसटी भारत में प्रस्तावित एक बड़ा कर सुधार है, जिसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा चार स्लैब 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, और 28 प्रतिशत को घटाकर सिर्फ दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत करना है। इसका लक्ष्य धीरे-धीरे 2047 तक एकल टैक्स दर लागू करना है।
         सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक निर्णय है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब टैक्स के स्लेब कम किए जा रहे है। जब जीएसटी लागू हुआ था जब 28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत जो चार स्लेब थे, उनको कम कर दिया गया है। 12 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें 5 प्रतिशत जीएसटी में आ गई है, 5 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें शून्य प्रतिशत जीएसटी में गई है, 28 प्रतिशत जीएसटी वाली चीजें 18 प्रतिशत जीएसटी में आ गई हैं। जीएसटी कम होने का सीधा फायदा आमजन को होगा।

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर पांढुरना भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, मंडल अध्यक्ष दर्शन झाड़े, ज़िला उपाध्यक्ष रामकृष्णा वाक़ोड़े, सदन साहू, ज़िला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़, जिला मंत्री अशोक मानापुरे, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष जैन, मोरेश्वर मर्सकोले, रामाकोना मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष नामदेव पाल, उपाध्यक्ष प्रीतम राउत, पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड़, राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, प्रशांत पराड़कर, पार्षद बबलू तरारे, रविशंकर धुर्वे, नामदेव इवनाती, मंडल महामंत्री नरेंद्र कुकड़े, पूर्व सरपंच मुन्ना कलाम अंसारी, पूर्व पार्षद राजीव जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Share News On