स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों से सीधे बात कर समस्या सुन रहे सांसद
छिंदवाड़ा
24-Sep-25
शिविर के दौरान 727 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया
छिंदवाड़ा
जिले की जनता ने इसके पहले ऐसा दृश्य नहीं देखा कि लोकसभा में जिले का नेतृत्व कर रहे जनप्रतिनिधि ने जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर साल स्वास्थ्य शिविर लगाए। न केवल स्वास्थ्य शिविर लगाए बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लग रहे उन शिविरों में पहुंचकर मरीजों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनकर उसका निराकरण कराने की पहल भी कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ दृश्य दिखाई दिया पांढुर्णा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में।

क्या कहा सांसद ने
लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं जा रहे हैं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने 100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा अभियान की श्रृंखला में पाढुर्ना में आयोजित आठवें स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होने शिविर में युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया।
शिविर में 727 मरीजों का हुआ उपचार
शिविर के दौरान कुल 727 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 389 महिलाओं और 338 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविरों में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नामांकन, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में यह रहे उपस्थित
पांढुरना के इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, कलेक्टर अजय देव, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदा बाई डोंगरे, मंडल अध्यक्ष बंटी छागाणी, ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान अज्जू ठाकुर, यादवराव ढोबले, सीताराम कोरडे, जिला मंत्री अशोक मानापुरे, दीपक कामडे, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजू परमार, संतोष जैन, मदन साहू, मोरेश्वर मर्सकोले, राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, शेषराव डिग़रसे, लोचन खवसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, शहर सहित दूरदराज से शिविर में इलाज कराने आए मरीज़ उपस्थित थे।