आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए स्वदेशी अपनाएं : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
24-Sep-25
सांसद ने स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन पर दिया जोर
छिन्दवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान है कि अपने देश की मिट्टी से जुड़ा हर उत्पाद हमारी संस्कृति, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इसलिए ’आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ निर्माण के लिए ’वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देते हुए स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन देना जरूरी है। प्रधानमंत्री के इसी संदेश को लेकर पांढुरना ज़िला मुख्यालय पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने यह बात यहां पर जिला भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला के दौरान कही।
उन्होने कार्यशाला में अपने उद्बोधन में आत्मनिर्भरता के फायदे गिनाते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। हर वस्तु अपने देश में ही बनाने के कारण उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। अधिक से अधिक उद्योग लगेंगे, इससे रोजगार में वृद्धि होगी और बेरोजगारी दर कम होगी। देश का पैसा देश में ही रहने के कारण अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, आयात की जगह निर्यात बढ़ेगा, इससे विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ेगा। सांसद श्री साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर होने की स्थिति में किसी बाहरी देश पर सामान की आपूर्ति के लिए आश्रित नहीं होना पड़ेगा। उन्होने कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद एवं वस्तुओं के क्रय-विक्रय व उपयोग का आग्रह भी किया।
कार्यशाला में यह रहे उपस्थित
पांढुरना जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में ज़िला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़, जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान अज्जू ठाकुर, सदन साहू, रामकृष्णा वाक़ोड़े, सीताराम कोरडे, यादवराव ढोबले, जिला मंत्री अशोक मानापुरे, दीपक कामडे, जिला कोषाध्यक्ष ऋषि सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी छागाणी, दर्शन झाड़े, बाला ठाकरे, गगन घटकरे, लाल सिंह बट्टी, कृष्णा सरेआम, प्रभाकर बोबडे, सदानंद डोंगरे, घनश्याम कड़वे, रजत गोरे, नामदेव पाल, धर्मपाल कुमरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदा बाई डोंगरे, अभियान के जिला संयोजक राजेंद्र भक्ते, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखन डोंगरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।