मोहखेड़ के मुख्य मार्केट में रविवार को व्यापारियों और ग्राहकों के बीच पहुंचे सांसद
छिंदवाड़ा
29-Sep-25
सांसद ने कहा जीएसटी की दरें कम होने पर पूरा देश “बचत उत्सव“ मना रहा
छिन्दवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व संग्रहण करना नहीं, बल्कि मुख्य उद्देश्य जन कल्याण है। इस नीति को आगे बढ़ाते हुए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। जीएसटी के नए रिफॉर्म से देश की तरक्की के नए आयाम स्थापित होंगे। यही संदेश देने सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू मोहखेड़ के मुख्य बाज़ार पहुंचा। उन्होने यहां व्यापारी बंधुओं और उपभोक्ताओं से चर्चा कर उन्हें जीएसटी की दरों के कटौती से होने वाले फायदे से अवगत कराया। सांसद ने कहा जीएसटी की दरें कम होने पर पूरा देश “बचत उत्सव“ मना रहा है।
सांसद ने दुकानों में लगाए पर्चे और पोस्टर
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू और पांढुरना भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड ने दुकानदारों और व्यापारियों को गर्व से कहो हम स्वदेशी है, घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार और स्वदेशी अपनाओं देश बचाओ, यहा स्वदेशी सामान मिलता है, लिखे हुये पोस्टर एवं पर्चे दिये और अपने हाथों से दुकानों में भी लगाये। उन्होने लोगों को बताया कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब टैक्स के स्लेब कम किए गये है। जब जीएसटी लागू हुआ था जब 28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत जो चार स्लेब थे, उनको कम कर दिया गया है। 12 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें 5 प्रतिशत जीएसटी में आ गई है, 5 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें शून्य प्रतिशत जीएसटी में गई है, 28 प्रतिशत जीएसटी वाली चीजें 18 प्रतिशत जीएसटी में आ गई हैं। जीएसटी कम होने का सीधा फायदा आमजन को होगा। उन्होने लोगों को बताया कि देशवासियों के हितों की रक्षा करते हुए नेक्स्ट जेन जीएसटी की अनुपम सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई है। इसका लक्ष्य कर प्रणाली को सरल बनाना, वस्तुओं और सेवाओं को सस्ता करना, उपभोग बढ़ाना है।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पांढुरना भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड़, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, जिला कोषाध्यक्ष ऋषि सोनी, जनपद पंचायत मोहखेड अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मदन साहू, भाजपा मंडल मोहखेड अध्यक्ष गगन घटकड़े, लिंगा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कड़वे, सावरी बाजार मंडल अध्यक्ष लालसिंह बट्टी, मैनीखापा अध्यक्ष धर्मराज कुमरे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखनलाल डोंगरे, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामू साहू, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, अलकेश लांबा, राजकुमार सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, प्रभाकर खिरेकर, मोरेश्वर मर्सकोले, मोनू साहू, राजपाल सरदार, अनिल विश्वकर्मा, गणेश डोंगरे, सरपंच श्रीमती शबनम फैयाज खान, विपिन कराड़े, धनराज साहू, दिनेश घोरसे, राजेंद्र कुमरे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।