गांधीगंज में व्यापारियों एवं ग्राहकों को बताए जीएसटी घटी दरों के फायदे
छिंदवाड़ा
30-Sep-25
भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
छिन्दवाड़ा
भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक होने वाले विविध आयोजनों की कार्ययोजना बनाने हेतु महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक स्थानीय दीनदयाल रसोई प्रांगण गांधीगंज में संपन्न हुई। बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के मंडल प्रभारी विजय झंझरी द्वारा उपस्थित जनों को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत अलग-अलग भागों में होने वाले विविध आयोजनों की जानकारी दी गई।
व्यापारियों एवं ग्राहकों को बताये जीएसटी दरों के लाभ
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर संपन्न हुआ। बैठक में मंच संचालन नगर मंडल महामंत्री एवं अभियान के मंडल संयोजक राजकुमार बघेल द्वारा किया गया। बैठक में कैट महामंत्री एवं अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान का शपथ संकल्प उपस्थित जनों को दिलाया गया। बैठक के पश्चात गांधीगंज व्यापारिक क्षेत्र के विभिन्न व्यापारियों एवं ग्राहकों के बीच पहुंचकर जीएसटी महाबचत उत्सव के अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवं मंडल प्रभारी विजय झंझरी समेत समस्त नेताओं द्वारा कम हुई जीएसटी दरों के लाभ बताये गए।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के मंडल सहसंयोजक जगदीश गोदरे, वरिष्ठ नेता पीतांबर डोडानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, आत्मनिर्भर अभियान मंडल सह प्रभारी जगदीश गोदरे, महिला प्रभारी श्रीमती सागर ब्यात्रा, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष बरैया, नगर मंडल महामंत्री कुंदन मिगलानी, नगर मंडल उपाध्यक्ष जीत सिंह रघुवंशी, प्रहलाद यादव, अशोक संचेती, संतोषी ठाकुर, नगर निगम सभापति बलराम साहू, ,मनोज कुशवाहा, नितेश गुप्ता, गया प्रसाद वारीवा, अमित माहौरे, लवली मक्कड,़ श्रीमती अमिता बरहेय्या, श्रीमती ममता ठाकुर, नीरज भारद्वाज, हरनाम सिंह भट्टी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर, मनोज साहू, दिगंबर सिंह चौहान, शनि मालवी, संदीप चौधरी,श्याम बंडेवार, अजय चौधरी, बृजेश रघुवंशी, अरविंद राय, रजनीश पांडे, नंदकिशोर साहू, परीक्षित जैन, सरल,समीर दुबे, संजय वर्मा, अमीन खान, राजू यादव, गंगाराम यादव, गंगाराम माहोरे समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।