भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनाएं स्वदेशी
छिंदवाड़ा
30-Sep-25
आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत गुलाबरा नगर मंडल 4 में कार्यशाला आयोजित हुई
छिंदवाड़ा
आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत लोनिया करबल स्थित साईं मंदिर परिसर में गुलाबरा नगर मंडल 4 की कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में स्वदेशी अपनाने पर बल दिया।कार्यशाला को कार्यक्रम प्रभारी जिला मंत्री श्रीमती स्मृति यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय झांझरी, भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, गुलाबरा नगर मंडल 4 अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र को विकसित बनाने में स्वदेशी उत्पाद और उनका उपयोग तथा निर्यात महत्वपूर्ण होता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत को विकासशील देश की पंक्ति से विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने की परिकल्पना और मंशा को पूरा करने के लिए हम सभी को अपने जीवनोपयोगी स्वदेशी उत्पाद को अपनाना होगा और आम जनों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती स्मृति यादव ने बताया कि मंडल स्तर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। जिसके अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजनों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने हेतु शपथ दिलाई गई।
बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. कृष्णा हरजानी, पार्षद संदीप सिंह चौहान, धनराज भूरा भावरकर, वरिष्ठ भाजपा नेता गयासुद्दीन पाशा, श्यामराव कपाले, मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, आशुतोष वाडिवा, उपाध्यक्ष ममता डोंगरे, मंत्री भारती जैन, कार्यालय प्रभारी मनेश सोनी, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विकास जामकर, मन की बात प्रभारी प्रतिभा कपाले, कुणाल पाल, रिंकी चौरसिया, चेतराम पाल, अमर सिंग मरावी, हिमांशु बजोलिया, दिलीप वर्मा, कुलेश सूर्यवंशी, मनीष निर्मलकर, जगदीश वर्मा, अजय काले, गौरव सूर्यवंशी, भानू मालवी, नरेंद्र चौकसे, महेश गढेवाल, विकास अग्रवाल, अंकित सोलंकी, आशुतोष चौधरी, विजय पाटिल, अरविंद चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।