राष्ट्र निर्माण में ग्राम भारती का योगदान अतुलनीय: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
29-Sep-25
सांसद ने मोहखेड़ और मऊ के स्कूलों में किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
छिन्दवाड़ा
राष्ट्र निर्माण में ग्राम भारती का योगदान अतुलनीय है। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में संस्कारों का भी सिंचन किया जाता है। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों का सिंचन करने वाली ऐसी संस्थाओं को सहयोग कर उनका संवर्धन करना हमारी भी जिम्मेदारी है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहखेड़ और मऊ के स्कूलों में निर्माण कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर कही। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि ग्राम भारती के शिक्षा और सेवाभावी इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मेरी सांसद निधि से सरस्वती शिशु मंदिर मोहखेड़ और मऊ में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए पांच - पांच लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। आज इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने ग्राम मऊ में भी आयोजित कार्यक्रम के दौरान ज्ञान प्रकाश शिक्षा समिति उमरानाला द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में सांसद निधि से 5 लाख रुपए से शाला में निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन भी किया।
मोहखेड़ और मऊ के कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर मोहखेड़ और मऊ में आयोजित कार्यक्रम में पांढुरना जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, मंडल अध्यक्ष गगन घटकरे, मोहखेड़ जनपद अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मदन साहू, श्रीमती रश्मि श्यामू साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गगन घटकरे, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, अलकेश लांबा, ग्राम भारती के कोषाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी अजय औरंगाबादकर, ग्राम भारती के अध्यक्ष नन्द कुमार शुक्ला, सचिव डॉ. अरविंद फोले, विवेक पोफली, जिला समन्वयक रामदास ढोक, सह समन्वयक सहदेव डिगरसे, संस्था प्राचार्य अरुण बनसिंगे, ज्ञान प्रकाश शिक्षा समिति उमरानाला के अध्यक्ष पन्नालाल ख़रपूसे सहित ग्राम भारती के पदाधिकारी, सदस्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य, दीदी तथा भैया बहिन उपस्थित थे।