Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

50 लाख की लागत से तैयार पब्लिक हेल्थ यूनिट की सांसद ने दी सौगात

50 लाख की लागत से तैयार पब्लिक हेल्थ यूनिट की सांसद ने दी सौगात
छिंदवाड़ा
29-Sep-25
स्वास्थ्य शिविर में 1,452 मरीजों का परीक्षण, 42 मरीजों को किया रेफर

छिन्दवाड़ा

विश्व नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि “स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव है।“ उनकी इस मंशा को फलीभूत करने सरकार बहुतेरे प्रयत्न कर रही है। इसी क्रम में सेवा पखवाड़े के तहत मोहखेड़ में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहखेड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित तेरहवें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 50 लाख की लागत से तैयार पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को ब्लड टेस्ट लैब की सौगात दी। स्वास्थ्य शिविर में मोहखेड़ के अलावा दूर दराज के गांवों से आए व्यक्तियों ने स्वास्थ लाभ लिया। सांसद श्री साहू ने शिविर में लोगों से चर्चा कर उनसे स्वास्थ लाभ लेने की अपील की, वहीं चिकित्सकों से क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। कार्यक्रम को पांढुरना भाजपा जिलाध्यक्ष संदीपभाऊ मोहोड़ और बीएमओ संजय राय ने भी संबोधित किया। 

शिविर में 1,452 मरीजों का हुआ उपचार

मोहखेड़ में शिविर के दौरान कुल 1,452 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 944 महिलाओं व बालिकाएं और 508 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 42 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा उचित इलाज के लिए रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविरों में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेली मानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नामांकन, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

स्वास्थ्य शिविर और पब्लिक हेल्थ यूनीट के शुभारंभ अवसर पर पांढुरना भाजपा जिलाध्यक्ष संदीपभाऊ मोहोड़, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, जिला कोषाध्यक्ष ऋषि सोनी, जनपद पंचायत मोहखेड अध्यक्ष कृष्णा डिगरसे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मदन साहू, भाजपा मंडल मोहखेड अध्यक्ष गगन घटकड़े, लिंगा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कड़वे, सावरी बाजार मंडल अध्यक्ष लालसिंह बट्टी, मैनीखापा अध्यक्ष धर्मराज कुमरे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड़, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, अलकेश लांबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखनलाल डोंगरे, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामू साहू, राजकुमार सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, प्रभाकर खिरेकर, मोरेशवर मसकोले, मोनू साहू, राजपाल सरदार, अनिल विश्वकर्मा, गणेश डोंगरे, सरपंच श्रीमती शबनम फैयाज खान, विपिन कराड़े, धनराज साहू, दिनेश घोरसे, राजेंद्र कुमरे, एसडीएम  सुधीर जैन, बीएमओ संजय राय, डॉ. गुजंन डेहरिया, डॉ. हर्षवर्धन लोनकर, डॉ. आयुष वर्मा, डॉ. मीना पवार, डॉ. ज्योति रंगारे, डॉ. भूपेश कुशराम, डॉ. आसुतोष सूर्यवंशी, डॉ. रत्नेश बग्घा, डॉ. एल.एन. साहू, संदीप वानखेड़े, दीपक मर्सकोले, रामराव मर्सकोले, श्री पिल्ले, डी.के. सोनी, सुरेन्द्र बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, डॉक्टर्स, सहायक चिकित्सा कर्मचारी एवं लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Share News On