Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शक्ति स्थल और दुर्गा पंडालों पर सांसद ने टेका माथा

शक्ति स्थल और दुर्गा पंडालों पर सांसद ने टेका माथा
छिंदवाड़ा
29-Sep-25
नागरिकों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू शारदेय नवरात्र के प्रारम्भ से ही छिन्दवाड़ा शहर सहित दोनों जिलों के भ्रमण के दौरान माता के मंदिरों और पंडालों में विराजमान माता के दरबारों में माथा टेककर जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे है। विदित हो की शारदेय नवरात्र के इस पावन पर्व पर सांसद श्री साहू नौ दिन तक उपवास करते हुये पैरों में बीना चप्पल और जूते पहने ही दोनों जिलों में स्थित माता के मंदिरों और पंडालों में पहुचकर अपनी हाजरी लगा रहे है।

शक्ति स्थल, दुर्गा पंडाल और ज्योति कलश के किए दर्शन

इस दौरान सांसद श्री साहू दोनों जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे है। प्रतिदिन सांसद निवास में विराजमान माता के दरबार में माथा टेककर सांसद विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल पड़ते है। दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को पुनः अपने निवास स्थान पहुंचकर सांसद पुनः माता की पूजा अर्चना कर फिर से कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकल पड़ते है। वे देर रात तक शहर सहित अन्य स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। माता के मंदिरों और दरबारों में माथा टेकने के साथ ही सांसद श्री साहू विभिन्न देवी जागरणों और गरबा उत्सव में भी शामिल हो रहे है। वे कहते है कि जगत जननी मॉं दुर्गा की असीम अनुकम्पा हम सभी पर सदा ही रही है,  माता के आशीर्वाद से उन्हें लोगों की सेवा करने की शक्ति मिलती है, साथ ही उन्हे काम करने की ऊर्जा प्रदान करती है। इस दौरान सांसद श्री साहू मंदिरों और लोगों के घरों में स्थापित ज्योति कलशों और जवारों का भी दर्शन कर आर्शीर्वाद ले रहे है। माता के मंदिरों और पंडालों में पहुंच रहे सांसद श्री साहू माता रानी को चुनरी और माला अर्पित भी कर रहे है। गरबा उत्सव में शामिल होने के दौरान सांसद श्री साहू बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार भी वितरित कर रहे है।

सांसद निवास पर सजा मां का दरबार, कन्याओं के पैर पूजकर लिया आशीर्वाद

सांसद श्री साहू के निवास स्थान पर विराजमान माता के दरबार में प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण में भजन और जस का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख जन यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद भी ले रहे है। सांसद श्री साहू अपने दोनों जिलों के भ्रमण के दौरान माता के भक्तों द्वारा निकाली जा रही चुनरी यात्राओं में भी लगातार शामिल हो रहे है। हर कार्यक्रम की शुरूआत करने से पहले सांसद श्री साहू सर्वप्रथम कार्यक्रमों में मौजूद माता स्वरूपा कन्याओं का विधिविधान से पूजन भी कर रहे है। स्वागत द्वार में खड़ी कन्याओं और बालिकाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत भी वे कर रहे है। कार्यक्रमों में सांसद श्री साहू कन्याओं का पैर पूजकर उनका आशीर्वाद भी ले रहे है। सांसद श्री साहू के दोनों जिलों के भ्रमण के दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्षगण, कार्यकर्ता, सामाजिक बंधु, भक्तगण और बड़ी संख्या में आमजन भी कार्यक्रमों मे शामिल हो रहे है।
Share News On