सांसद साहू ने शनिचरा बाजार के पार्क में किया पौधरोपण
राजनीति
31-Aug-26
विभिन्न समस्याओं तथा विकास कार्यों को लेकर वार्डवासियों से की चर्चा

छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा शहर को हरा-भरा, सुंदर और स्वच्छ करने के लिए प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही छिन्दवाड़ा शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहां स्थित पार्कों और खुले स्थानों में पौधरोपण कर लोगों को शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील कर रहे है। इसी क्रम में सांसद श्री साहू ने सोमवार की सुबह छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 17 के बूथ क्रमांक 247 के शनिचरा बाजार स्थित पानी टंकी पार्क में साथियों एवं वार्डवासियों के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि हमारा संकल्प है कि छिंदवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में विकास को गति दी जाए। इस दौरान पातालेश्वर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, पार्षद बलराम साहू, बूथ अध्यक्ष मन्नू दुबे,बीएलए-2 विनोद साहू, हरनाम सिंह भट्टी, नितेश गुप्ता, अशोक संचेती, शुभम नागवंशी, मनीष मोंटी शर्मा, गवा दुबे, कुंदन मिगलानी, मुकेश सोनी, बंटी बागरे, अश्विन अग्रवाल, आकाश साहू, नारायण साहू, ममता राय, युवराज पटवा, अरविंद पटवा, अनुज मल्होत्रा, नंदकिशोर साहू सहित अन्य वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।