05 सितंबर को सुसरई में होगा जन-समस्या निवारण शिविर औरं जनसंवाद
छिंदवाड़ा
31-Aug-26
छिन्दवाडा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेशानुसार 04 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी का त्योहार होने के कारण जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम सुसरई में एक दिन पूर्व 03 सितंबर 2026 को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। अब यह जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम 05 सितंबर 2026 शनिवार को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थल एवं नोडल अधिकारी पूर्व में जारी आदेश के अनुसार यथावत रहेंगे।