सांसद के बेटे वंश साहू मृतकों के परिजनों से मिले
छिंदवाड़ा
30-Mar-26
50-50 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि के दिए चैक
छिन्दवाड़ा
विगत दिनों हुए भीषण सड़क हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उस पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है यह केवल उन परिवारों का ही नही हम सभी का दुख है, यह कहना है सांसद बंटी विवेक साहू का। सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50-50 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू के पुत्र वंश कृष्णा साहू एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात करते हुए सांत्वना देते हुए शोक संतप्त परिजनों के दुख में सहभागी बनते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक परिवार को 50-50 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि प्रदान की। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि वे लगातार प्रशासनीक अधिकारियों से संपर्क करके इस दुर्घटना में प्रभावित सभी परिवारों की स्थिति की जानकारी ले रहे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पीड़ित परिवारों को राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए।
विदित हो कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को असम चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका निर्वहन करते हुए वे वर्तमान में असम दौरे पर है। असम दौरे से लौटते ही वे गांवों में जाकर पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। सांसद श्री साहू ने कहा कि मैं हमेशा ही पीड़ित परिवारों के साथ हूं। मैं उनकी हर संभव सहायता के लिए सदैव तैयार हूं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगतजनों को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। पीड़ित परिजनों से मुलाकात के अवसर पर वंश कृष्णा साहू, संतोष पटेल, सदन साहू, कृष्णा डिगरसे, अरविंद राजपूत, दिनेशकांत मालवीय, जागेन्द्र अल्डक, रवि मालवी, बिट्टू मंडराह, पंडित राम शर्मा, घनश्याम कड़वे, गगन घटकड़े, विलास घोड़े, वेदप्रकाश सिसोदिया आदि उपस्थित थे।
इन पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
भाजपा के पदाधिकारियों एवं नेताओं ने सोमवार को गांवों सहित छिन्दवाड़ा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। जिसमें ग्राम करेर से दानसिंह विश्वकर्मा, फकीर फरकारे, तिलकचंद यादव, सुख्लू पराने, कृष्णा इवनाती, ग्राम ग्वारा में पागलाल उईके, छिन्दवाड़ा में संतलाल डेहरिया व मोनू डेहरिया, ग्राम झामटा में रतिराम धारे, ग्राम झिरिया में इठोबा वानखेड़े शामिल है।
पीड़ित परिवारों से मिली महिला नेत्रियां

बस दुर्घटना में घायलों का जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा में उपचार जारी है। मरीजों का हाल-चाल जानने के लिए भाजपा की नगर महिला मोर्चा की नेत्रियां जिला चिकित्सालय पहुंची हुई थी। उन्होंने प्रत्येक मरीजों से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना एवं उन्हें अपनी ओर से राहत सामग्री भी वितरित की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टॉफ से चर्चा करते हुए मरीजों के उपचार की जानकारी ली एवं मरीजों के बेहतर इलाज का निवेदन किया। उन्होंने मरीजों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल 01 की अध्यक्ष श्रीमती माया बंदेवार, महामंत्री श्रीमती नीतू सराठे, श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती नीलू क्षेत्रिय, श्रीमती प्रभा ओक्टे, श्रीमती हेमलता सोमकुंवर आदि उपस्थित थी।