Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 7 करोड़ 51 लाख के बनेंगे 67 आंगनवाड़ी भवन

छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 7 करोड़ 51 लाख के बनेंगे 67 आंगनवाड़ी भवन
छिंदवाड़ा
30-Mar-26

सांसद बंटी विवेक साहू ने दिलाई स्वीकृति    

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू से छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में भ्रमण के दौरान ग्रामीणजनों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लंबे समय से आंगनवाड़ी भवनों की मांग हो रही थी। जिसे देखते हुए सांसद श्री साहू के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से मुलाकात और पत्राचार के बाद छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 67 आंगनवाड़ी भवनों की सौगात दोनों जिलेवासियों को दिलाई है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 7 करोड़ 51 लाख की लागत से इन आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि गांवों में आंगनवाड़ी भवन बन जाने से यहा आने वाले बच्चों एवं ग्रामीणजनों को सुविधा हो सकेगी। सांसद श्री साहू की मांग पर संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल ने भी छिन्दवाड़ा जिले में 6 करोड़ 28 लाख की लागत से बनने वाले विभिन्न 56 एवं पांढुर्णा जिले में 1 करोड़ 23 लाख की लागत से बनने वाले विभिन्न 11 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जल्द ही दोनों जिलों में उक्त आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण हो सकेगा।  

छिन्दवाड़ा जिले में इन 56 आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण मिली स्वीकृति

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा जिले में 6 करोड़ 28 लाख की लागत से बनने वाले विभिन्न 56 भवन विहिन आंगनवाड़ी भवनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें अमरवाड़ा में सालीवाड़ा, भूराजमुनिया, मोहखेड़ में हेटी, टेकड़ीढाना, जामई में बम्हनी रैय्यत, जामुनडोला, चिचोली, केरिया, कोल्हिया नं. 02, बिछुआखालसा, दातलावाडी में दो, गुर्रखुर्रमउ, पटनिया, जामुनपानी कांगरा, महुआ 01, दमुआ 11-1, बिलावरकला, गोरधानान, हर्रई में कुण्डाली, तेन्दनी 2, जामुनढाना, खामोरी, चांदनीटोला, कारापाढा 01, घोरावाड़ी, परतापुर, तुठेरा, नांदरामढाना 02, परासिया में परासिया 03,04,5.2,6.2, पैजनवाडी, बड़कुही 02,04,05, बरूर, परासिया 11, 12/2, लामनियाढाना, खैरीओझा, चांदामेटा 13, बिछुआ में रागादेवी बिसाला, तोरनी, पथराखुर्द, तामिया में काजरा के झीलढाना, चावलपानी मे दो, पाठई, भम्होड़ीकलां, चेतूढाना, मोहलीरैय्यत, छिन्दवाड़ा शहरी में पुराना बैल बाजार, नीती के पास शामिल है।

पांढुर्णा जिले में इन 11 आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण मिली स्वीकृति

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा जिले में 1 करोड़ 23 लाख की लागत से बनने वाले विभिन्न 11 भवन विहिन आंगनवाड़ी भवनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें पांढुर्णा में काराघाट कामठी 03, राजना 01,03, अंबा वार्ड 01, आजनगांव 02, सौंसर में रिधोरा ढाना, लोधीखेड़ा 03,04, धोडा बोरगांव, मोहगांव 15, चिचोलीबड़ शामिल है।
Share News On