तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन छिंदवाड़ा से अयोध्या के लिए रवाना
छिंदवाड़ा
30-Mar-26
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दिखाई हरी झंडी
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश शासन की तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज छिंदवाड़ा से अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रही विशेष ट्रेन को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रियों में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उपस्थित होकर श्रद्धालु यात्रियों से भेंट की तथा उन्हें सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि यह तीर्थ दर्शन यात्रा प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की आस्था और विश्वास का सम्मान करते हुए इस प्रकार की योजनाओं का सफल संचालन कर रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों की कुशलता और यात्रा की सफलता के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से सभी की यात्रा पुण्यदायी एवं स्मरणीय बने।
इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ सत्येन्द्र ठाकुर रेलवे बोर्ड सदस्य, धर्मेन्द्र मिगलानी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा, अलकेश साव जिला महामंत्री किसान मोर्चा, दीपक कुर्मी जिला मंत्री किसान मोर्चा, मनीष निर्मलकर उपस्थित रहे।