Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा ने वैचारिक, संगठनात्मक व डिजिटल रूप से किया सशक्त

भाजपा ने वैचारिक, संगठनात्मक व डिजिटल रूप से किया सशक्त
छिंदवाड़ा
30-Mar-26
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान ने कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा

छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के प्रथम चरण के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले में एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन अग्रवाल पैलेस में किया गया। इस कार्यशाला में धरमटेकड़ी, जुन्नारदेव ग्रामीण, बिछुआ, छिन्दी, परासिया नगर एवं शिवपुरी सहित कुल 6 मंडलों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं प्रमुख संगठनात्मक दायित्वधारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

इस प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से भाजपा जिला इकाई द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर की मजबूती तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षित करना रहा।

कार्यशाला का उद्घाटन जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता और प्रशिक्षण महाअभियान संभागीय प्रभारी विजय झांझरी की उपस्थिति में हुआ। आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा भाजपा का मूल आधार है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को आत्मसात करना चाहिए। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि प्रशिक्षण से ही संगठनात्मक समन्वय और कार्यपद्धति की बेहतर समझ विकसित होती है।

प्रशिक्षण सत्रों में मिला व्यापक मार्गदर्शन

पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ने भाजपा का इतिहास एवं विकास (जनसंघ से भाजपा तक का सफर) विषय पर प्रकाश डाला। पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह बैस ने पंचनिष्ठा विषय पर विस्तार से चर्चा की। आदित्य बबला शुक्ला ने बूथ प्रबंधन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। जिला महामंत्री विजय पांडे ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं पर जानकारी दी। जिला महामंत्री शैलेंद्र पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर ने संगठन विस्तार की रणनीति पर विचार रखे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज शंकरलाल पाटकर ने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय पर वैचारिक प्रशिक्षण दिया। जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप, संगठन ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर व्यावहारिक जानकारी दी।

फिल्म प्रदर्शन और समापन

कार्यशाला के दौरान ‘शतक’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। समापन सत्र में आदित्य बबला शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर श्रीमती भारती साहू ने सभी वक्ताओं, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सफल आयोजन में इनका रहा योगदान

कार्यशाला का सफल संचालन जिला संयोजक कमलेश उईके एवं सह संयोजक प्रियवर सिंह ठाकुर, राजेश श्रीवास्तव एवं श्रीमती भारती साहू के कुशल नेतृत्व में हुआ। मंच पर प्रमुख रूप से आदित्य बबला शुक्ला, शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहके, विजय पांडे, अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी एवं लखन वर्मा लक्ष्मीकांत नागरे, कृष्णा हरजानी की उपस्थित रहे।

Share News On