उन्नत कृषि महोत्सव को लेकर कृषि मंत्री शिवराज से की चर्चा
छिंदवाड़ा
30-Mar-26
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी पहुंचे भोपाल
छिंदवाड़ा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने उन्नत कृषि महोत्सव के आयोजन को लेकर किसान संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की। छिंदवाड़ा जिले से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पवार एवं विदिशा विधायक मुकेश टंडन, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह एवं रायसेन जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा इस चर्चा में शामिल हुए।

भोपाल से आने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी ने बताया कि यह महोत्सव सिर्फ एक पारंपरिक मेला नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने और खेती को लाभकारी बनाने का एक प्रैक्टिकल रोडमैप है।
11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र और नई तकनीकों का प्रदर्शन, मशीनों का लाइव डेमो और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, खेती की पूरी प्रक्रिया, बीज से बाजार तककृकी जानकारी, कम लागत में अधिक उत्पादन के सफल मॉडल्स, नकली खाद-बीज की पहचान और सही समाधान, कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों से सीधा संवाद सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह मेला ‘लैब टू लैंड’ की अवधारणा के तहत यह आयोजन किसानों को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव देने का माध्यम बनेगा जहां खेती, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन के आधुनिक तरीके सीधे समझने का अवसर मिलेगा। यह पहल किसानों को नई दिशा देने, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।