शिव महिमा और गीता तत्व ज्ञान के साथ शिव आराधन महोत्सव का समापन
छिंदवाड़ा
30-Mar-26
छिंदवाड़ा
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय शिव आराधन महोत्सव का पंचम एवं समापन दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन में आनंद बक्शी, केके मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, श्रीमति प्रतिमा सावले, श्रीमति मीरा बाजपेयी, मनीष जी, पूजा भावे, अधिवक्ता साश्री एवं श्रीमति अनिता तिवारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परम पूज्य श्री पूर्णानंद सरस्वती जी महाराज (इंदौर) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. गगन कोल्हे, पूर्व चेयरमेन, मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी, भोपाल, विवेक पोफली, ग्राम भारती, निरपत सिंह टेखरे सचिव, रेडक्रॉस सोसायटी छिंदवाड़ा, शिव मालवी प्रमुख हिन्दू उत्सव समिति, हिमाचल ठाकुर विश्व हिन्दू परिषद सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा बढ़ई एवं पटेल बढ़ई समाज विकास समिति छिंदवाड़ा के पदाधिकारीगण, राजेन्द्र आचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, अनिल साहू प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक तथा कालीरात धाम प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी शिवचरण यादव, विपिन कराड़े, तारामन चंदेल, गोपाल मालवी एवं अशोक काले सहित अनेक सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही।
पंचम दिवस पर भगवान शिव की महिमा, गीता के तत्वज्ञान एवं शिव भक्ति पर प्रेरक प्रवचन हुए, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरे आयोजन के दौरान शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। समापन अवसर पर जय हो फाउंडेशन के अध्यक्ष तरुण तिवारी एवं सभी साथियों ने उपस्थित संत-महात्माओं, अतिथिगणों और सभी सनातन धर्म प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन हर-हर महादेव और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ हुआ।