Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जहरीली मिठाई से पीड़ित परिवारों को सांसद ने दी आर्थिक सहायता राशि

जहरीली मिठाई से पीड़ित परिवारों को सांसद ने दी आर्थिक सहायता राशि
छिंदवाड़ा
17-Jan-26
छिंदवाड़ा

जुन्नारदेव में जहरीली मिठाई से अपनों को खोने वाले परिवारों के बीच शनिवार को भाजपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। जिनके द्वारा सांसद विवेक बंटी साहू की और से व्यक्तिगत सहयोग के तौर पर मृत्कों के पीड़ित परिवारों को 20 -20 हजार की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई तथा दिवंगतों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

 उल्लेखनीय है कि जहरीली मिठाई के सेवन से दसरू यदुवंशी (उम्र 53 वर्ष), सुंदरलाल कथूरिया (उम्र 75 वर्ष) और 22 वर्षीय खुशबू की मृत्यु हो गई थी। लगातार हो रही मौतों से शहर में शोक का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और सांसद बंटी विवेक साहू की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नथन शाह कवरेती, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोङे, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि अमरदीप राय, मंडल महामंत्री अनिरुद्ध चटर्जी, वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव, दर्शन मिगलानी, विष्णु शर्मा, बूथ अध्यक्ष कपिल शुक्ला, मयंक साहू एवं जितेंद्र सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
Share News On