Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अमर ज्योति पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव संपन्न

अमर ज्योति पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव संपन्न
छिंदवाड़ा
17-Jan-26
छिंदवाड़ा

चॉद रोड स्थित अमर ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद विनोद तिवारी एवं कृष्ण कुमार दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। पंजाब का भगड़ा गुजरात का गरबा तो मध्यप्रदेश के गोंडी नृत्य की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बंटोरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद तिवारी ने कहा कि विद्यालय संस्कारित शिक्षा के साथ साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना का कार्य कर रहा है। सभी बच्चों को अच्छी प्रस्तुति के लिए उन्होंने बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्राचार्य विजय कुमार दुबे एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।
Share News On