सांसद बंटी विवेक साहू ने खरीदी किसानों से सब्जियां
छिंदवाड़ा
17-Jan-26
जैविक सब्जियों के बाजार में देखी व्यवस्थाएं, शनिवार और रविवार दो दिन लगाने दिए निर्देश
छिंदवाड़ा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव स्वच्छ भारत और स्वास्थ्य भारत के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयासरत है, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में भी हमारे किसान भाई जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेतों को जहर से मुक्त कर रहे है। अब हम सब की जिम्मेदारी है कि अपनी दिनचर्या में जैविक अनाज व जैविक सब्जियों को बढ़ावा दे और स्वस्थ्य रहे, यह बात जिले के सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरैया सब्जी मंडी में शनिवार को लगे जैविक व प्राकृतिक हॉट बाजार के निरीक्षण के अवसर पर सब्जी व्यापारियों और जैविक सब्जी खरीदने आए नागरिकगणों के समक्ष कही।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां दूध राज गांवों से जैविक सब्जिया लेकर आए किसानों से संवाद करते हुए उन्हें जैविक खेती और भी अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया वहीं किसानों से जैविक सब्जिया भी खरीदी। छिंदवाड़ा के इतिहास में यह पहला अवसर था कि कोई सांसद किसानों और आमजनों के बीच सब्जी व्यापारियों और किसानों से मिलने पहुंचा हुआ था। अपने स्थानीय सांसद को अपने बीच पाकर सब्जी विक्रेताओं, किसानों और आमजनों में खुशी देखी गई। इस अवसर पर उन्होंने किसानों और सब्जी विक्रेताओं को कहा कि जैविक खेती के उत्पादन से जहां खेतों की उपार्जन क्षमता बढ़ती है वहीं किसानों व सब्जी विक्रेताओं को अपनी उपज का उचित दाम भी मिलता है।
सांसद ने मंडी सचिव व अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं बढ़ाने के निर्देश
जैविक व प्राकृतिक हॉट बाजार गुरैया सब्जी मंडी में निरीक्षण करने के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू को बाजार में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। जिस पर सांसद श्री साहू ने तत्काल ही मंडी सचिव और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए किसानों और सब्जी विक्रेताओं द्वारा की जा रही मांगों और सुविधाएं बढ़ाने के लिए जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि गुरैया सब्जी मंडी में वर्षाे से अव्यवस्था और समस्या थी, व्यापारियों और किसानों की मांग पर उसका निराकरण किया गया है। आगे भी हर संभव सहयोग दिया जायेगा। साथ ही सांसद श्री साहू ने किसानों और सब्जी विक्रेताओं को आश्वासन दिया है कि जैविक फसलों को बढ़ावा देने के लिए वे हरदम उनके साथ खड़े है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे उन्हें अवगत करा सकते है।
सांसद का गर्मजोशी से किया स्वागत
जैविक व प्राकृतिक हॉट बाजार गुरैया सब्जी मंडी में अपने स्थानीय सांसद को अपने बीच पाकर सब्जी मंडी के व्यापारियों और किसानों ने सांसद बंटी विवेक साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता दारा जुनेजा, चंद्रकुमार चंदू जैन, संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, सत्येन्द्र सेमेकर, लक्ष्मण लाड़े, अरविंद सावले, गोपाल रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।