दिल्ली के संसद भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
17-Jul-25
छिंदवाड़ा
दिल्ली स्थित संसद भवन में गुरूवार को कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में सांसद श्री साहू ने कमेटी के समक्ष अपने सुझाव रखे। इस बैठक में उपभोक्ता मामले विभाग और पेट्रोलियम एवं प्रकृतिक गैस मंत्रालय से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति की बैठकें लगातार आयोजित की जा रही है। सांसद श्री साहू उक्त बैठकों में लगातार उपस्थित होकर अपने सुझाव व प्रस्ताव रख रहे है। पिछले दिनों आयोजित हुई बैठकों में भी सांसद श्री साहू ने अपने सुझाव रखे थे। जिसमें कमेटी ने उस पर गंभीरता से विचार करते हुए उसे लागू भी किया था। 17 जुलाई को उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति की 15वीं बैठक का आयोजन संसद भवन में किया गया। जिसमें पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों के विशेष संदर्भ में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंधी विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।