देश में 25 तो प्रदेश में 23 वें नंबर रहा छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा
17-Jul-25
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में मिली तीन स्टार रेटिंग
छिंदवाड़ा
केंद्र सरकार द्वारा देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में छिंदवाड़ा जिला एक बार फिर पिछड़ गया। हालांकि तीन स्टार रेटिंग ने थोड़ा सुकुन दिया लेकिन प्रदेश के जिलों में 23 वां नंबर कहीं न कहीं यह दर्शाता है स्वच्छता को लेकर नगर निगम और शहरवासी दोनों ही उदासीन है। स्वच्छता को लेकर शहरवासियों में जागरूकता की कमी और नगर निगम प्रशासन की औपचारिता ही मुख्य रूप से जिम्मेदार है। यह हर बार होता है कि जब स्वच्छता सर्वेक्षण करीब आता है तो नगर निगम प्रशासन जागता है और कार्यवाही के नाम कर्मचारी भी औपचारिकता निभाते हुए इस स्पर्धा में शामिल होते हैं। ऐसे में देश भर में चल रहे अन्य शहरों से प्रतिस्पर्धा में छिंदवाड़ा पिछड़ जाता है। शुक्रवार को जब नई दिल्ली से रेटिंग सूची जारी हुई तो छिंदवाड़ा को 3 स्टार रेटिंग की सूची में रखा गया जो थोड़ा सुकुन देती है। इस बात के लिए नगर निगम अपनी पीठ थपथपा सकता है लेकिन प्रदेश में 23 वां स्थान बताता है कि हम कौन से स्थान पर है।
