Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अतरवाड़ा और सुरगी में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र

अतरवाड़ा और सुरगी में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र
छिंदवाड़ा
17-Jul-25
सांसद के प्रयासों के बाद शासन ने उद्योगों की स्थापना के लिए दी शासकीय भूमि

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में नये उद्योगों की स्थापना निरंतर की जा रही है। छिंदवाड़ा में लहगडुआ के बाद अब अतरवाड़ा और सुरगी में भी नये उद्योग की स्थापना की जायेगी। शासन ने नये उद्योगों की स्थापना के लिए अतरवाड़ा और सुरगी में शासकीय भूमि आवंटित कर दी है। अब अतरवाड़ा और सुरगी में मूलभूत सुविधाओं के बाद नये उद्योगों की स्थापना की जायेगी।
       

 सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा देश सहित प्रदेशभर में नये उद्योग की स्थापना करते हुए बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के तहत छिंदवाड़ा में अब लहगडुआ के बाद अतरवाड़ा और सुरगी में भी उद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जायेगी। शासन ने इसके लिए अतरवाड़ा में 37 एकड़ एवं सुरगी में 45 एकड़ शासकीय भूमि आवंटित कर दी है। अब शीघ्र ही अतरवाड़ा और सुरगी में नये उद्योगों की स्थापना के पूर्व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। सांसद श्री साहू ने बताया कि अतरवाड़ा और सुरगी में नये उद्योगों की स्थापना से छिंदवाड़ा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। अतरवाड़ा और सुरगी में बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि लहगडुआ उद्योगिक क्षेत्र में कई उद्योग लग चुके है। वहीं कई उद्योगों का निर्माण कार्य जारी है। लहगडुआ में उद्योगों की स्थापना से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

Share News On