Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छिंदा सेठिया में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुये सांसद

छिंदा सेठिया में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुये सांसद
खेल
02-Oct-26
सांसद ने विशाल ईनामी दंगल के विजेता पहलवानों को पुरूस्कृत भी किया

छिन्दवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश और देश के हमारे पारंपरिक खेलों को महत्व मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में प्राचीन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भाजपा सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारे देश के पारंपरिक खेलों के प्रतिभान खिलाड़ी देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए देश का नाम रोशन कर रहे है। प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक सौष्ठव का प्रतीक रहा है। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदा सेठिया के दुर्गा ग्राउण्ड में सन् 1986 से निरंतर जारी विशाल इनामी दंगल के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।    

सांसद बंटी विवेक साहू ने विशाल इनामी दंगल में सेकड़ों लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम में शामिल होकर बलवीरों का उत्साह वर्धन कर इस ओजपूर्ण खेल का आनन्द लिया। रोमांच, उत्साह और वीरता से भरपूर इस मल्ल युद्ध के अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ- साथ दूरदराज से आए बलवीरों ने अपनी कला, दांवपेंचों का अनुपम प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। सांसद बंटी विवेक साहू ने इस विशाल ईनामी दंगल के विजेता पहलवानों को पुरूस्कृत भी किया। कार्यक्रम में परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरेशी, क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष मार्कण्डेय सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष देवी पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, राकेश दुबे, लल्लन यादव, रामअवतार गुप्ता, राजेश पासवान, महेन्द्र पाल, चिंटू राय, महेन्द्र राय, देवी सिंह राजपूत, कृष्णमोहन सूर्यवंशी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बंडी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 
Share News On