गायत्री परिवार ने दिया स्वच्छता, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश
छिंदवाड़ा
02-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा स्वस्थ शरीर - स्वच्छ मन - नशा मुक्त समाज के थीम पर विशेष जन-जागरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीकि गुरुद्वारा, खिरका मोहल्ला, संत रविदास वार्ड, छिंदवाड़ा में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद 5 प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिनमें योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थितजनों को योगाभ्यास कराया गया। इसके अलावा युवाओं को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई गई साथ ही परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने गुरुद्वारा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सामूहिक सफाई की गई। अंत में समाज में शांति, सद्भाव और अहिंसा की स्थापना हेतु सामूहिक दीप यज्ञ एवं प्रार्थना की गई।
गायत्री परिवार के अशोक माहोरे ने कहा कि गांधी जी के 11 व्रतों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यसन मुक्त जीवन प्रमुख था, आज उसे ही जीवन में उतारने की आवश्यकता है। जगदीश गोदरे ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ बाहर की नहीं, विचारों की भी होनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता एवं गायत्री परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में जगदीश गोदरे, अमित माहोरे, मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे, अनिता सुर्यवंशी, सुरेश घोरसे, शरद कुशवाह, महेश वंदेवार, देवदास शिवहरे, स्वेता कौरव, सरिता उइके, दीनानाथ पवार, सौरभ सोनी, दुर्गेश बगादरे, विशाल ठाकरे आदि की उपस्थिति रही।