स्काउट गाइड्स में सीखा अनुशासन ताउम्र काम आता है: त्रिपाठी
शिक्षा
02-Oct-26
सात दिवसीय स्काउट गाइड्स कैंप का ग्रैंड कैंप फायर से समापन

छिंदवाड़ा अपडेट
जिला स्तरीय बेसिक स्काउट मास्टर बेसिक गाइड केप्टन बेसिक रोबर लीडर बेसिक रेंजर लीडर के विशेष सात दिवसीय शिविर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक बी. टी. आई .परिसर स्थित भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया था जिसका समापन ग्रैंड कैंप फायर से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजा शंकरशाह विश्व विद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर आई. पी. त्रिपाठी जी उपस्थित थे। स्काउट्स गाइडर्स के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। समापन समाहरोह में अतिथियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा बाहर से आये कैंप के संचालक मंडलों का शिविर की ओर से साल श्रीफल देकर स्वागत किया गया ।
शिविर प्रभारी ने अपने शिविर प्रतिवेदन में बताया कि आयोजित शिविर में भोपाल से आईं श्रीमती अनुभूति सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। शिविर में बेसिक स्काउट 72 स्काउट मास्टर बेसिक गाइड कैप्टन 56 बेसिक रोवर लीडर 16 बेसिक रेंजर लीडर 12 कुल 156 स्काउट्स गाइडर्स की उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.इंद्र प्रसाद त्रिपाठी कुलपति ने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन के लिए पहचानी जाती है। आपके यहां सात दिवसीय कैंप में प्रशिक्षक मंडल द्वारा सिखाई गई वे तमाम सीख आपके जीवन ताउम्र काम आएगी। सहायक संचालक श्री मेश्राम ,सुश्री मनीषा यादव, अखिलेश चौहान सहित सभी अतिथियों भी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का समापन स्काउट गाइड गीत से हुआ। अतः में आभार प्रदर्शन जिला सचिव राजेंद्र सरबरे एवं मनीष जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सोनी ने किया।