Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने किया सेन समाज की समस्या का किया त्वरित निराकरण

सांसद ने किया सेन समाज की समस्या का किया त्वरित निराकरण
छिंदवाड़ा
02-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

जुन्नारदेव में रहने वाले सेन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद श्री साहू को बताया कि उनके द्वारा जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा उत्सव के दौरान दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए रेलवे के अधिकारियों को निवेदन किया गया था लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिल पाई है। जिस पर सांसद श्री साहू ने तत्काल ही रेलवे के अधिकारियों को फोन लगाकर सेन समाज के लोगों को दुर्गा उत्सव के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति देने का निर्देश दिया, जिस पर अधिकारियों ने तत्काल ही अनुमति प्रदान करने की बात कहीं। अपनी समस्या का त्वरित निराकरण होने पर सेन समाज के लोगों ने सांसद श्री साहू का आभार व्यक्त किया है।  

इस अवसर पर जुन्नारदेव से दीपक बंदेवार, मधु बंदेवार, पंकज बंदेवार, राजेश लेखराम, मुकेश बंदेवार महेश बंदेवार, भुवनेश्वर बंदेवार, अंकित बंदेवार, पवन बंदेवार, देव बंदेवार, दुर्गेश बंदेवार, रामप्रसाद बंदेवार, गुड्डू बंदेवार, राहुल बंदेवार, सुनील बंदेवार, अनिल बंदेवार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों, युवा साथियों एवं वरिष्ठजनों के साथ छिंदवाड़ा कोर कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक संतोष बन्देवार, दिनेश बन्देवार, सागर बन्देवार, श्रीमती माया बन्देवार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
Share News On