पौधारोपण और स्वच्छता से दिया ‘क्लीन-ग्रीन छिंदवाड़ा’ का संदेश
छिंदवाड़ा
02-Oct-26
सेवा संकल्प सोसाइटी ने किया कार्यक्रम

छिंदवाड़ा अपडेट
सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्थानीय आदिवासी संग्रहालय परिसर में एक विशेष पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों, सदस्यों और सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी, शहर के प्रबुद्धजनों विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर, सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और उनके सुरक्षित संरक्षण का भी दृढ़ संकल्प लिया।
कार्यक्रम को महापौर विक्रम आहके, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, समाजसेवी विनोद तिवारी, संस्था सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप अग्निहोत्री ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा ने सफल आयोजन के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला, प्रवक्ता डॉ डी एस चौरे, इमरत चक्रवर्ती,विजय बहादुर वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक रवींद्र नाफड़े, अपूर्वा फाउंडेशन अध्यक्ष संजय साहू, परामर्शदाता डॉ.लता नागले,आशीष साहू, श्रीमती मंजू कमलेश डेहरिया,मरकाम, नंदू निर्मलकर, मुकेश दीक्षित, डा डी.एस. मालवी, डीपी मालवीय, जितेंद्र अलबेला, डॉ.लतिका सिंह, डॉ.महेश बन्देबार, ऋचा, रोशनी, दीपक, टिवंकल, मोहिनी, अमित बरखानिया, जितेश डेहरिया, शीतल श्रीवास, प्रीति,चित्रांशी निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में परिषद गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।