Home News Helpline Classified Jobs About Contact

खजरी चौक से स्काउट गाइड ने निकाली सद्भावना यात्रा

खजरी चौक से  स्काउट गाइड ने निकाली सद्भावना यात्रा
शिक्षा
02-Oct-26
महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित की सर्व धर्म प्रार्थना 

छिंदवाड़ा अपडेट

भारत स्काउट गाइड जिला संघ छिंदवाड़ा द्वारा पुराना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह 7 बजे सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। समस्त अतिथियों एवं स्काउट गाइड के शिक्षकों ने सर्वधर्म प्रार्थना की। खजरी चौक से फव्वारा चौक तक सद्भावना यात्रा के माध्यम से जन जन को एकता और सद्भभाव का संदेश दिया। इसके बाद फब्बारा चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे का जयघोष किया। इस अवसर पर ट्रेनर सी के गाडगे, अजय कुमार धुर्वे, श्रीमती एस बी कुरैशी,श्रीमति रिजवाना कुरैशी, राजेंद्र कुमार सोनी, श्रीमती अंजू राजपूत, बाबा खान, श्रीमति प्रतिभा जैन, श्रीमती अर्चना भारत, नकुल खापरे, मनीष जैन, श्रीमति ममता पटले सहित बड़ी संख्या में स्काउट गाइड के शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चे शामिल थे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बी टी आई परिसर में सभी स्काउट गाइड के लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की एवं आम जनों को भी स्वच्छता अपनाने प्रेरित किया।

Share News On