Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस ने शिकारपुर में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस ने शिकारपुर में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती
राजनीति
02-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के गृहग्राम शिकारपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेल्लास से मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में शास्त्री व बापू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए। कांग्रेस ने सभी का हृदय से अभार मनाते हुए कहा कि कांग्रेस सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है। जिसने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि बापू व शास्त्री जी की जयंती केवल एक आयोजन नहीं बल्कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए पुनरू देश को भ्रष्टाचार की गुलामी से आजाद कराने का समय है। आजादी के लिए बापू व शास्त्री जी ने आवाज उठाई और सामूहिक प्रयासों से देश आजाद हुआ। कांग्रेस भ्रष्टाचार की बेडियों में जकड़े हुए देश को आजाद कराने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी है जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।

सौंसर विधायक विजय चौरे ने कहा कि संविधान को बदलने और वोट की चोरी में शामिल भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ चुका है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर यह संकल्प लेना होगा कि वोट की चोरी और संविधान को बदलने का प्रयास करने वालों से पूरा-पूरा हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा तंत्र षड्यंत्र पर चल रहा है और इस षड्यंत्र को तोड़ने के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। आयोजित कार्यक्रम को प्रीतम पटेल, लखीचंद पवार, राजीव तिवारी, रघुवीर मोहने, महेश बनवारी, रोशन माहोरे व गुलाब चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
Share News On