Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जब सांसद बंटी विवेक साहू ने नन्हें बच्चों से सुनी पोयम

जब सांसद बंटी विवेक साहू ने नन्हें बच्चों से सुनी पोयम
राजनीति
02-Oct-26
सांसद ग्राम राजना में आयोजित आंगन मिलन सेवा के कार्यक्रम में हुए शामिल

सांसद ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का किया सम्मान

छिंदवाड़ा अपडेट

दूर दराज और आदिवासी अंचलों में भी एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर अब सिर्फ महानगरों का एकाधिकार नहीं रहा है। यह संभव हुआ है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के अथक प्रयासों से। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम पंचायत गोंदरा के ग्राम राजना में आयोजित आंगन मिलन सेवा के कार्यक्रम में बच्चों एवं अभिभावकों से चर्चा के दौरान कहीं। कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा ने भी संबोधित किया। 

सांसद बंटी विवेक साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान भी किया। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत गोंदरा के ग्राम राजना में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों में नन्हें बच्चों को अपने हाथों से टॉफियां और मिष्ठान वितरित कर बच्चों और अभिभावकों से स्नेहिल संवाद भी किया और नन्हें बच्चों से पोयम भी सुनी।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि हर बच्चा अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हासिल कर सके इसके लिए भाजपा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार का पूरा प्रयास है कि देश का एक भी बच्चा निरक्षर ना रहने पाए। इसके लिए विधार्थियों को समस्त सुख सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस दौरान छिन्दवाड़ा भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, नीलू छेत्री, मीना दुबे, मनीषा चापले सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नन्हें बच्चें, पालक व ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
Share News On