Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गांधी व शास्त्री को याद कर कांग्रेस ने किया नमन

गांधी व शास्त्री को याद कर कांग्रेस ने किया नमन
राजनीति
02-Oct-26

फव्वारा चौक, गांधी गंज, व शास्त्री पार्क में कांग्रेस ने किए कार्यक्रम

छिन्दवाड़ा अपडेट

महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर मनाई गई। बापू के बताये हुये सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुये देश को विकास विरोधी ताकतों से आजाद कराने व शास्त्री जी के द्वारा भारतवर्ष को अत्याधुनिक कृषि प्रधान देश बनाने का सपना साकार करने का संकल्प कांग्रेसजन ने लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी चौक पर कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सम्मिलित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की। सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश सेवा व जनसेवा का संकल्प लिया।

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी महज एक नाम नहीं बल्कि एक विचार है। अहिंसा महात्मा गांधी जी के दर्शन का मूल मंत्र रहा। जिसके बारे में उन्होंने कहा था, अहिंसा एक दर्शन है एक सिद्धांत है और एक अनुभव है जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। कांग्रेस ने गांधी गंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा व छोटा तालाब स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अपर्ति किये।

पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता के साहस व दृढ़ता ने स्वतंत्रता दिलाई है। उन्होंने सत्य व अहिंसा को ही अपना सबकुछ माना है। उनके संघर्ष से एक सीख मिलती है कि संघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी, इसीलिये जनता के हित में संघर्ष को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है।   

शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने सम्बोधित करते हुये कहा कि देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोड़से ने महात्मा गांधी जी की हत्या की थी। उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि राष्ट्रपिता ने सत्य व अहिंसा का रास्ता अपनाया उस पर चलते हुये सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस ने देश को आजाद कराया अब वक्त आ चुका है कि हमें भी उनके बताये हुये मार्ग पर चलते हुये भ्रष्टाचारियों से देश को आजाद कराना होगा।

आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, जिला महिला कांग्रेस, कांग्रेस पार्षद दल, शहर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, एससी व एसटी प्रकोष्ठ, पूर्व पश्चिम, उत्तर दक्षिण, मध्य उप ब्लॉक सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On