मिडास के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
शिक्षा
02-Oct-26
16 विद्यार्थियों को IIT,NIT,IIIT में प्रवेश
मेडिकल में करीब 21 विद्यार्थियों को MBBS कॉलेज प्राप्त हुए !

सौंसर (छिंदवाड़ा अपडेट)
मिडास कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश में शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के अनुसार 16 विद्यार्थियों ने IIT, NIT एवं IIIT में प्रवेश प्राप्त किया। इनमें हर्ष हिंगवे को IIT इंदौर, रुद्राक्ष चौहान को IIT रोपड़, दिवांशु अड़हाऊ को IIT धनबाद, भूमिका चिकाने को IIT जोधपुर, सलोनी वाहने को IIT हैदराबाद में प्रवेश मिला तथा अन्य विद्यार्थियों को NIT एवं IIIT कॉलेज और कई विद्यार्थियों को तो मध्य प्रदेश के Top गवर्मनेंट कॉलेजों में प्रवेश मिला।
वहीं मेडिकल क्षेत्र में करीब 21 विद्यार्थियों को MBBS कॉलेज प्राप्त हुए, जिनमें 11 विद्यार्थियों का शासकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश हुआ। इनमें लवनीत पहाड़े GMC भोपाल, साक्षी कोचे MGM इंदौर, हर्षल अडलक GMC सिवनी, केतन भादे CIIMS छिंदवाड़ा सहित कई अन्य सरकारी कॉलेज में भी शामिल हैं, और कई विद्यार्थियों को निजी मेडिकल कॉलेजों में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिला। BAMS एवं BHMS की काउंसलिंग अभी जारी है, जिससे आने वाले दिनों में सफलता का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। मिडास प्रबंधन ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के विश्वास को देते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।