Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शनिवार को मेडिकल कॉलेज सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

शनिवार को मेडिकल कॉलेज सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
02-Oct-26
आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी भी बनाई जाएगी

छिन्दवाडा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत 3 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं। ये शिविर प्रातः 11 बजे से शुरू होंगे।

मेडिकल कालेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मानसिक स्वास्थ्य रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, एनसीडी विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, क्षय रोग विशेषज्ञ सहित कुष्ठ रोग एवं मलेरिया रोग की जांच, पैथोलॉजी जांच तथा अन्य विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविर में आने वाले नागरिकों की आभा आईडी तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में आयुष्मान भारत निरामयम योजना का भी लाभ दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास ने समस्त गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे स्वास्थ्य शिविर में आएं और स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Share News On