बिछुआ के पिपरिया कला में लगा 16 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
02-Oct-26
465 मरीजों का उपचार, 15 मरीजों को किया जिला अस्पताल रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट
सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में भाजपा बिछुआ मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया कला में 16 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 465 मरीजों ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया, जिसमें 277 महिलाओं व बालिकाएं और 188 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मरीजों की जांच के दौरान मिले 15 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कार्यक्रम को सांसद बंटी विवेक साहू व पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
प्रदेश में सबसे ज्यादा सामुदायिक केंद्र छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में स्वीकृत: सांसद
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पूर्व के सांसदों ने कभी भी स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया था, जिसके चलते दोनों जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद ही खराब हो गई थी। मेरी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। सांसद श्री साहू ने कहा कि मैने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना मे स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर चर्चा की थी। जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 88 प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केन्द्र छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के लिए स्वीकृत किये है। जिसके चलते अब दोनों जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही है।
अंतिम छोर में बसे ग्रामीणों को भी मिल रहा स्वास्थ्य योजना का लाभ
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जबसे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तबसे अंतिम छोर में बसे आदिवासियों और ग्रामीणों को भी हर योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार आजादी के 100 वर्ष पुर्ण होने के पहले भारत पुरी तरह से सिकलसेल मुक्त हो जाएगा। जिसके लिए जिले सहित प्रदेश और देश में अभियान चल रहा है। सांसद श्री साहू ने कहा प्रधानमंत्री की पहल पर हर बहन के स्वास्थ्य की जांच हो रही है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले उसका उचित उपचार कराये। आज छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है जहां हर बीमारी का इलाज किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर के दौरान सांसद श्री साहू ने लोगों की समस्या सुनते हुए मरीजों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान मिले गंभीर मरीजों को तत्काल ही जिला चिकित्सालय रेफर करने के लिए कहा।
शिविर के दौरान यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन कुमार वर्मा, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, मंडल अध्यक्ष शैलेष चोपड़े, बिछुआ नगर परिषद अध्यक्ष रामचंद्र बोबडे,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, प्रभुनारायण नेमा, चंद्रकुमार चंदू जैन, रामसिंह पटेल, सत्यनारायण चौरिया, दीपक खण्डेलवाल, विजेन्द्र सिंह दीक्षित, राघुराज पटेल, विजेन्द्र सिंह ठाकुर, नीरज ठाकुर, राधेश्याम रघुवंशी, जितेन्द्र सोनी, मंगलेश दुबे, रामचंद्र बोबड़े, झीटो बाई, बिन्दोवती मालवीय, पंकज साहू, अयोध्या सोनी, रामसिंह धुर्वे, श्याम जंघोल,रजत वानखेड़े, भोजेलाल वर्मा, प्रमोद श्रीवास, पंकज वर्मा, मुकेश वर्मा, गोविंद सोनी, रामराज वर्मा, दिलीप सोनी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बंडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।