Home News Helpline Classified Jobs About Contact

7 अक्टूबर की सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर भाजपा मंडलों की बैठक

7 अक्टूबर की सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर भाजपा मंडलों की बैठक
राजनीति
02-Oct-26
मंडल प्रभारी बैठक में प्रस्तुत करेंगे कार्ययोजना, बूथ स्तर तक दी जाएगी जिम्मेदारी

छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री कमलेश उइके ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में निस्वार्थ जनसेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों को लेकर आज जिले के सभी मंडलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठकों में मंडल प्रभारी आगामी आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में मंडल में निवासरत जनप्रतिनिधि, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी मोर्चों की मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समितियों के पदाधिकारी एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से सेवा ज्योति कलश यात्रा को लेकर कार्ययोजना, रूट, सहभागिता तथा बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा 7 अक्टूबर को जिले के सभी मंडलों से सेवा ज्योति कलश यात्राएं निकाली जाएंगी जो विधानसभा से निकलने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा में सम्मलित होकर जिला मुख्यालय में दशहरा मैदान पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होगी। कार्यक्रम में सेवा कलश की स्थापना एवं ज्योति प्रज्ज्वलन किया जाएगा तथा सभी बूथों से लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। श्री उइके ने कहा कि बैठकों में कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करने कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
Share News On