बंसत पंचमी के अवसर पर ब्राहृमीपान महोत्सव में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
छिंदवाड़ा
मां सरस्वती की विशेष कृपा से ब्राहृमीपान के सेवन से स्मारण शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है। बुध्दि और विद्या से जुड़े इस महत्वपूर्ण पर्व में औषधीय जड़ी ब्राहृ का विशेष महत्व है, यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम खमरा में बंसत पंचमी के अवसर पर अयोजित ब्राहृमीपान महोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। पिछले कई दशकों से बिछुआ के ग्राम खमरा के प्राचीन शिव मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सांसद श्री साहू ने प्रशंसा की। इस दौरान माता सरस्वती की पूजन कर कथावाचक पंडित वीरेन्द्र शुक्ल महाराज के हस्ते ब्राहृमीपान कराया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दशकों से बिछुआ के ग्राम खमरा के प्राचीन शिव मंदिर में ब्राहृमीपान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन यह पहला अवसर था कि जब कोई सांसद इस ब्राहृमीपान महोत्सव में पहुंचा था। ब्राहृमीपान महोत्सव में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू को अपने बीच पाकर लोगों में खुशी देखी गई। बिछुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत खमरा में कथावाचक पंडित वीरेन्द्र शुक्ल महाराज के द्वारा प्रतिवर्ष ब्राहृमीपान महोत्सव का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों से आए हुए सैंकड़ों बच्चों को कथावाचक पंडित वीरेन्द्र शुक्ल महाराज के द्वारा ब्राहृमीपान कराया गया। इस दौरान कथावाचक पंडित वीरेन्द्र शुक्ल महाराज ने लोगों को ब्राहृमीपान का महत्व बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।