Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी साहू ने कबड्डी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

सांसद बंटी साहू ने कबड्डी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में जिले,प्रदेश और देश में पारंपरिक खेलों को महत्व दिया जा रहा है। पारंपरिक खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सौंसर के ग्राम कुडड्म में आयोजित भव्य ओपन कबडड्ी प्रतियोगिता के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुए सांसद खेल महोत्सव में लगभग सभी पारंपरिक खेलों को शामिल करते हुए जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने को अवसर प्रदान किया गया। आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। पूर्व के सांसदों ने कभी भी खेलों को महत्व नहीं दिया, जिसका परिणाम यह था कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ही नहीं मिल पाया, लेकिन अब खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अवसर दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का परिचय देते हुए जिले और परिवार का नाम रोशन कर रहे है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड़ सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

यह रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष जैन,जिला मंत्री अशोक मानापुरे, मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल,भाजपा नेता मोरेश्वर मर्सकोले, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र सिंह बैस, सरपंच श्रीमती यमुना बाई मसराम,अनिल परतेती,पुरूषोत्तम खंडाईत,श्रीराम कापसे,सोनू भक्ते, दिनेश भलावी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Share News On