भागवत कथाओं का श्रवण पाठ किया सांसद बंटी साहू ने
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों के लिए की सुख समृध्दि व वैभव की कामना
छिंदवाड़ा
धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में लगातार शामिल हो रहे है। इसी के तहत शुक्रवार को चौरई के ग्राम खिरखिरी और चांद के ग्राम हरनाखेड़ी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के कार्यक्रमों में पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू ने कथा वाचकों का आर्शीवाद लिया और ईश्वर को नमन करते हुए जिलेवासियों के लिए सुख समृध्दि और वैभव की कामना की है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कथा स्थलों में बैठकर कथा भी सुनी। इस दौरान ग्राम खिरखिरी और हरनाखेड़ी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रध्दालुगण उपस्थित थे। कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ठाकुर, मदन राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
