Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को मिल रहा योजनाओं का सही लाभ : बंटी विवेक साहू

दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को मिल रहा योजनाओं का सही लाभ : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
सौंसर में आयोजित दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को उपकरण वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा

संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश में दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को शासन की योजनाओं का सही लाभ मिल रहा है। समय-समय पर शिविर आयोजित कर इन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सौंसर में आयोजित समाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अवसर पर कही। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों और वृध्दजनों का सम्मान भी किया।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में दिव्यांगजनों और वृध्दजनों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण की यथेष्ठ चेष्टा की जा रही है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने केन्द्रीय एडीप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वृध्दजनों को उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष जैन,जिला मंत्री अशोक मानापुरे, मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल,भाजपा नेता मोरेश्वर मर्सकोले, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र सिंह बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि,चिकित्सक,सहयोगी स्टॉफ,विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और वृध्दजन उपस्थित थे।
Share News On