Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस सेवादल व शहर महिला कांग्रेस ने मनाया बसंत पंचमी का पर्व

कांग्रेस सेवादल व शहर महिला कांग्रेस ने मनाया बसंत पंचमी का पर्व
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
छिन्दवाड़ा

विद्या, बुद्धि एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन का पर्व बसंत पंचमी राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूजन अर्चन कर हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कांग्रेस सेवादल एवं शहर महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित दोनों ही कार्यक्रमों का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर बसंत पंचमी मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम को उपस्थित कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्बोधित किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल द्वारा बसंत पंचमी में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवादल अध्यक्ष दीपक बाजपेई के नेतृत्व में किया गया। संचालन जिला महिला सेवादल अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान ने किया। महिला कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रम में दीपा यादव, संगीता ठाकुर, संतोषी गजभिये, शोभा शर्मा, आम्रपाली नारनवरे, माया सूर्यवंशी, ममता चौखे, ज्योति डेहरिया व स्मिता ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।  

इस अवसर पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, सचिन वानखेड़े, पुष्पेंद्र चौधरी, मुकेश उपाध्याय, आशीष त्रिपाठी, अर्जुन बघेल, रमेश बेले, सुरेश भावे, सीमा शुक्ला, सिंधु यादव, आशीष पाल, पप्पू पाल, गजेन्द्र खेडेकर, पूजा विश्वकर्मा, ममता ठाकरे, संजय विश्वकर्मा, रवि खिलवाड़ी, विक्रम बंदेवार,देशराज बारस्कर ममता ठाकरे सन्नो कुमरे संजू नागले किरण बरकड़े सरिता डोले रवीना कोचे शेषाराव उइके अर्पित नायक, दीपक चौरसिया बाबा ठाकुर, प्रेमलता उइके, रामस्वरूप उइके, विजय इंगले, ममता अतुलकर, ज्ञानी मालवी, मुकेश बघेल, कादिर मंसूरी  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On