Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

किसान कांग्रेस ने घोषित की छिन्दवाड़ा जिले की कार्यकारिणी

किसान कांग्रेस ने घोषित की छिन्दवाड़ा जिले की कार्यकारिणी
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की सहमति उपरांत छिन्दवाड़ा जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह के द्वारा नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है। घोषित कार्यकारिणी में कांग्रेस के किसान कार्यकर्ताओं को पद दिए गए हैं ताकि वे किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उसके निराकरण हेतु सत्ता व शासन के साथ न्याय की लड़ाई लड़ सके।

घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर सुभाष यदुवंशी व शैलेन्द्र चौधरी मनोनीत किए गए हैं। महामंत्री पद की जिम्मेदारी नीरज शर्मा, सोहन उसरेठे, ओमकार अहिरवार, गोविन्द प्रसाद सोनी, हीरालाल इवनाती नियुक्त किए गए हैं। उमेश यादव एवं रबेल सिंह टेखरे को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सहसचिव गिरीश चन्द्रवंशी, शंकर इवनाती नियुक्त किए गए हैं। गोपाल शेरके एवं विनोद चन्द्रवंशी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यकारिणी सदस्यों में गोविन्द सिंह पटेल, सूर्यभान उइके, ठा. राजीव सिंह राजपूत, गोपाल उइके एवं चन्द्रसा उइके मनोनीत किए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिला किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लेखराम पटेल नियुक्त किए गए हैं। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि शीघ्र ही जिले की समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए जाएंगे। तदोपरांत ग्राम स्तर पर भी किसान कांग्रेस की इकाई गठित की जाएगी।

श्री सिंह ने अंत में कहा कि नवीन कार्यकारिणी गठित होने से किसानों की मांगों और समस्याओं को अब पुरजोर तरीके से उठाने हेतु नई दिशा प्राप्त होगी। घोषित कार्यकारिणी के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ, नकुलनाथ व कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार माना है।
Share News On