शहर कांग्रेस ने मनाई आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाषचन्द्र बोस की जयंती
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
छिन्दवाड़ा
शहर कांग्रेस के द्वारा छोटा तालाब स्थित सुभाष टापू पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। उपस्थित कांग्रेसजन ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें शत् शत् नमन किया साथ ही उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में शामिल थे। उन्हें प्यार व सम्मान से नेताजी कहा जाता है। सुभाषचंद्र बोस अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। ओडिशा राज्य के कटक में 23 जनवरी को जन्मे सुभाषचंद्र बोस के नारे व उदबोधन देशभक्ति के साथ ही ऊर्जा से भर देने वाले हैं। नेताजी ने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास की, लेकिन अंग्रेज़ी सरकार की सेवा करने से इनकार कर दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और जर्मनी का सहयोग प्राप्त कर “आजाद हिन्द फौज” की स्थापना की।
आजादी के लिए युवाओं को जोश से भर देने वाले नारे दिए, जो आग की तरह पूरे देश में फैलें। इसमें तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और दिल्ली चलो काफी चर्चित रहे। इतना ही नहीं अपने ओजस्वी भाषण और नारों से उन्होंने बाहरी देशों का भी सहयोग प्राप्त किया। सिंगापुर में ष्आजाद हिंद सरकारष् की स्थापना की और स्वयं इसके प्रधानमंत्री बने।
आयोजित कार्यक्रम में राजीव तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, रमन भारद्वाज, कृष्णराव ताठे,अनिल यादव,संदीप दीक्षित ,राहुल मालवीय, सिराज कुरैशी, किशोर चौरसिया, दीपा यादव, संगीता ठाकुर, संतोषी गजभिये, शोभा शर्मा, माया सूर्यवंशी, आम्रपाली नारनवरे, ममता चौखे, ज्योति डेहरिया, स्मिता ठाकुर, मयंक गजभिये, शेखर साहू, संजय पांडे, इनोद काम्बले, प्रकाश महरोलिया, शिव सिरसाम, अमित मालवीय, स्वप्निल शर्मा, सचिन दुबे, सुरेश मालवीय, मुन्ना धुर्वे, बबलू सोनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।