कमलनाथ व नकुलनाथ के प्रयासों से 9 युवाओं का इंडिगो एयरलाइन्स में हुआ चयन
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
छिन्दवाड़ा
जिले के युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने हेतु संकल्पबद्ध मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के अथक व सतत प्रयासों से छिन्दवाड़ा के राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंडिगो एयरलाइन्स के साक्षात्कार सम्पन्न हुए। जिसमें जिलेभर के युवाओं ने हिस्सा लिया।

देश की अग्रणी एयरलाइन्स इंडिगो के लिए आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा की मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ लगातार युवाओं के कॅरियर के लिए प्रयास कर रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है की नामी कंपनियों द्वारा अब तक बड़े शहरों में ही नौकरी हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाते थे, किन्तु अब छिंदवाड़ा में नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। साक्षात्कार के अवसर सतत रूप से कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से जिले के युवाओं को प्राप्त होते रहेंगे। शेष युवाओं को भविष्य में अन्य कम्पनियों में भी साक्षात्कार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इंडिगो एयरलाइन्स में एयरपोर्ट ऑपरेशन्स-कस्टमर सर्विसेज के पद पर चयनित काजल माहोरे ने साक्षात्कार प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी युवाओं को प्रदान की। तत्पश्चात उपस्थित युवाओं का इंडिगो एयरलाइन्स की ऑफिसियल वेबसाइट में पंजीयन कर ऑनलाइन टेस्ट सोनी कंप्यूटर एजुकेशन में आयोजित किया जाकर उत्तीर्ण युवाओं का कंपनी के सीनियर एचआर द्वारा ऑफलाइन साक्षात्कार लिए जाकर चयनित किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों ने नेताद्वय का दिल से आभार व्यक्त किया। मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, शैलेन्द्र बनवारी, संकोच कटरे (सीआईआई), अनुराग हेराल्ड, मनोज सोनी, मोहित सूर्यवंशी, नीतू जुनेजा ने भी उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन किया।