मतदाता सूची से नाम काटने पर कांग्रेस ने ली आपत्ति
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमाण सहित प्रशासन को भेजी सूची
छिन्दवाड़ा
निवार्चन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के नाम जोड़ने व काटने की प्रक्रिया में सतत रूप से यह शिकायत जिलेभर से प्राप्त हो रही है कि वास्तविक मतदाताओं के नाम सोची समझी साजिश के तहत काटे जा रहे हैं। यह सीधे तौर पर वोट की चोरी है, जिसे रोकने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मैदान में डटे हुए हैं, किन्तु मेरी जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से भी आग्रह है कि वे अविलम्ब इस ओर ध्यान देते हुए कार्रवाई करें। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किए।

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के बीएलए एवं उसकी धर्मपत्नी का नाम काटने दी आपत्ति
श्री ओकटे ने कहा कि कांग्रेस के पास जिला मुख्यालय स्थित चंदनगांव वार्ड क्रमांक 34, बूथ क्रमांक पहले था 47 अब है 51 के निवासी प्रशांत डोंगरे जिनका ईपिक क्रमांक (एबीके) ।ठज्ञ0398719 है वे मतदाता होने के साथ ही कांग्रेस के बीएलए भी है, उनका नाम मतदाता सूची से काटे जाने हेतु आपत्ति के रूप में फॉर्म-7 भाजपा के बीएलए अभिषेक पहाड़े के द्वारा दिया गया है। इतना ही नहीं प्रशांत डोंगरे की धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी डोंगरे जिनका ईपिक क्रमांक (एबीके) ।ठा03988727 है उनका नाम भी मतदाता सूची से काटे जाने हेतु आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस बूथ से 10 अन्य मतदाताओं के नामों की सूची भी भाजपा के बीएलए अभिषेक पहाड़े के द्वारा दी गई है। श्री ओकटे ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फर्जी तरीके से वास्तविक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज कराने वाले के विरुद्ध तत्काल अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए, क्योंकि यह शासकीय कार्य व निर्वाचन की प्रक्रिया में अवैध तरीके से छेड़छाड़ करना है। सम्पूर्ण कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी छिन्दवाड़ा के 14 जनवरी के जारी पत्र में उल्लेख किया गया है।