सांसद ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, जिले के नगरीय निकायों के लिए विशेष निधि की मांग
छिंदवाड़ा
22-Jul-25
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली प्रवास पर केंद्रीय शहरी आवास राज्य मंत्री तोखन साहू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री साहू को छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में केंद्र एवं राज्य सरकारों के सहयोग से चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

सांसद ने छिंदवाड़ा नगर निगम और पांढुर्ना सहित सौंसर, दमुआ, जुन्नारदेव, परासिया, अमरवाड़ा, चौरई और जिले के अन्य नगरीय निकायों के लिए विशेष निधि की मांग की। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने शीघ्र ही आवश्यक निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
सांसद ने क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए शहरी परिवहन, जल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था में केंद्रीय सहायता की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने नगर निगमों को स्मार्ट सिटी योजना से जोड़ने की मांग दोहराई।
बैठक में शासकीय आवास योजनाओं की प्रगति और आवंटन में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सांसद ने छिंदवाड़ा को आदर्श नगरीय विकास मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में केंद्र सरकार से सतत सहयोग की अपेक्षा जताई।