Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मकर संक्रांति पर किया जाएंगा सांसद पतंग महोत्सव का आयोजन

मकर संक्रांति पर किया जाएंगा सांसद पतंग महोत्सव का आयोजन
छिंदवाड़ा
09-Jan-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा प्रतिवर्षानुसान इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में सांसद पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। विदित हो कि सांसद श्री साहू द्वारा पारंपरिक खेलों को अधिक महत्व दिया जा रहा है, जिसके तहत हाल ही में संपन्न हुए सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाकर हजारों खिलाड़ियों को पारंपरिक खेलों में खेलने का अवसर प्रदान किया गया। सांसद श्री साहू द्वारा पिछले वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर सांसद पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें बडी संख्या में पतंग प्रेमी प्रेतिभागियों ने पतंगबाजी का लुफ्त उठाया था।



भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बिटटू मंडराह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा आयोजित हो रहे इस सांसद पतंग महोत्सव में पतंग प्रेमियों के लिए पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में पतंग और धागे की व्यवस्था की जाएंगी। उन्होंने शहर और जिले के पतंग प्रेमियों से अपील की है कि वे इस सांसद पतंग महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सांसद पतंग महोत्सव का लुफ्त उठाये। इस सांसद पतंग महोत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को शील्ड प्रदान की जाएंगी। 

उल्लेखनीय है कि पारंपरिक खेलों में शामिल पतंग बाजी में प्रतिवर्षानुसान इस वर्ष भी शहर और जिले भर में पतंग बाजी को लेकर पतंग प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। आसमान में रंगबिरंगी पतंगे नजर आने लगी है। पतंगबाजी भारत और कई एशियाई देशों में एक परंपरागत खेल है, जो संक्रांति त्योहार से जुड़ा हुआ है। पतंगबाजी मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेशों, देशभक्ति और स्वास्थ्य लाभों के लिए भी खेला जाता है। यह बचपन की यादों और सामूहिक जुड़ाव का प्रतीक भी है।
Share News On