Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मतदाता सूची के गहन परीक्षण में नेता और कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करे : नवीन बारस्कर

मतदाता सूची के गहन परीक्षण में नेता और कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करे : नवीन बारस्कर
छिंदवाड़ा
09-Jan-26
छिंदवाड़ा

राममंदिर नगर भाजपा मंडल में बूथवार बैठक लगातार जारी है।मतदाता सूची के गहन परीक्षण और शुद्धिकरण के लिए भाजपा संगठन से प्राप्त निर्देशों पर राम मंदिर नगर मंडल 3 द्वारा सभी वार्डों और बूथों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को इस काम को जिम्मेदारी से करते हुए इससे संबंधित जानकारी दी जा रही है। 

         बैठकों में कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि सभी नव मतदाताओं को जोड़ों तथा जो मृत, स्थानांतरित और दोहरे नाम है इनके नाम कटवाने की कार्यवाही शीघ्र करे। इस तारतम्य में वार्ड 26 और वार्ड 34 की बैठक में कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, महामंत्री पंकज  पाटनी, जिला मंत्री श्रीमती गरिमा दामोदर, विकास राय ने संबोधित किया। बैठकों के दौरान नवीन बारस्कर ने कहा कि मतदाता सूची के गहन परीक्षण में सभी बड़े व छोटे नेता और कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करे। इस अवसर पर पंकज पाटनी , आलोक साहू, गजेंद्र बारस्कर, राजा साहू, मोहित बुनकर, प्रतीक दामोदर, स्वप्निल शर्मा, राजू पवार, अनीता शुक्ला, मीना दुबे, नरेश सरेठा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On